हे शारदे मां हे ,शारदे मां ,अज्ञानता से हमें तार दे मॉ , तू स्वर की देवी है संगीत तुझसे हर शब्द तेरा है हर गीत तुझसे हम हैं अकेले हम हैं अधूरे तेरी क्रपा मॉ हमें प्यार देना हे शारदे मॉ ,,,,,,, मुनियों ने जानी गुनियों ने समझी शास्त्रों की भाषा पुरानो की वाणी हम भी तो जाने हम भी तो समझे विद्या का हमको अधिकार दो मां हे शारदे मां,,,,,,,,,, तू श्वेतवर्णी कमल पे विराजे हाथों में वीणा मुकुट सर पे साजे मनसे हमारे मिटा दे अंधेरे हमको उजालों का संसार दे मॉ हे शारदे मां ,,,,,,,,,, हे शारदे मां,,,,,,,
Thursday, 5 October 2017
Saturday, 12 August 2017
Tuesday, 20 June 2017
बडे घर की बहू --
दूसरे दिन संगीता आंखों में आंसू मेरे घर आकर लिए फिर गिडगिडा रही थी "दीदी आप तो समाजसेविका हो पढ़ी लिखी हो मुझे अपने बुटीक में कोई काम दे दो ,घर से निकलतकर कुछ करूंगी तो शराबी पति की मार से भी बचूंगी और बच्चों को भी पढ़ा सकूंगी ।"| बीमार को ही दर्द की पीड़ा समझ में आती है आखिर शिखा ने उसे काज बटन का काम दे दिया और सोच में पड़ गई, ,,,,संगीता के घर तो गरीबी में गीला आटा है पर मेरी स्थिति भी तो उसी के जैसी है फर्क इतना है मैं एक संभ्रांत नामी परिवार की इज्जतदार बहू हूं, जुए में पति करोड़पति से रोडपति हो गए, सच ही कहते थे पिताजी ",लछ्मी अपमान सहन नहीं करती रुठकर कब चली जाए पता ही न चले । सदमें में लकवे से पतिदेव ने बिस्तर पकड़ लिया, मैं तीन बच्चों की मां हूं मुझे ना तो सदमा लग सकता है ना मर सकती हूं व्यथा की अव्यक्त कथा का दर्द पीकर गरीबी पर अमीरी का नकाब ओढ़ भंवर से निकलना है, बड़े घर की बहू हूं नौकरी तो कर नहीं सकती घर में ही बु टीक शुरू किया अब पति का इलाज कराउं बच्चों को पढ़ाउं, घर का खर्च उठाउं या इज्जत बचाने रिश्तेदारियां निभाने पैसा जुटाउं रात दिन एक कर ठान लिया अर्जुन सा लक्ष्य बच्चों के भविष्य का ,,,और बन गई समिधा कर्म यज्ञ की ,दो बच्चे हायर एजुकेशन में चले गए तीसरा स्कूल में था। अनवरत संघर्ष पर सफलता के आसार ने मुझे नित्य नई ऊर्जा प्रदान की। इसी निरंतरता में काम के सिलसिले में नागपुर जा रही थी जनरल बोगी की उसी डिब्बे में एक सुंदर सी किसी बड़े घराने की बहू सी कीमती कपड़ो में दो बच्चों के साथ वो मेरी ही सीट के सामने आकर बैठ गई, सोचा इन्हें तो ए .सी क्लास में होना चाहिए,,, तभी उस महिला ने चेहरा मेरे सामने किया तो मैं चौंक गई यह तो संगीता है जिसे मैंने अपनी मित्र कविता के पार्लर में फ्री ब्यूटीशियन के कोर्स के लिए भेजा था , कोर्स करने के बाद मेरे पास आई थी मैने उसे अपने लायन्स क्लब आदि के सभी अमीर परचितों के पास भेज कर उसे ब्यूटीशियन का काम दिलाया था वह घर घर जाकर फेशियल आदि करने लगी थी।
मुझे देख वह मुस्कुराते हुए नमस्कार कर रही थी मैं उससे अपनी तुलना करते हुए हीन भावना से ग्रसित हो रही थी तभी उसने मेरे पैर छुए और बगल में बैठ कर बोली - "दीदी कितने दिन बाद मिल रही हैं,,,, आपने मुझ पर बहुत बड़ा उपकार किया था मैं आजीवन उसे नहीं भूल सकती,,,,, आपका नाम जहां भी लिया मुझे काम मिला, तबसे मुझे ना तो कुछ वक्त सोचने का मिला और ना ही आपसे मिलने का ,,,,पर आप को भगवान के रूप में मैंने हमेशा स्मरण किया ,यह दोनों बच्चे इंजीनियरिंग में पास हो गए हैं एडमिशन कराने जा रही हूं ,,,उसकी आंखें कृतज्ञता से भर आई,, और मेरी खुशी से,,,,,,, मैं बोली "- मैंने तो तुम्हें तिनके का सहारा दिया था ऊंचाइयां छूना तो तुम्हारा ही प्रयास है " वह अनपढ थी मै पोस्ट ग्रेजुएेट...."काश कोई मुमोटीवेट करता तो मुझे भी संभलने में इतन वक्त न लगता "
झूठी शानऔर खोखली मर्यादा के दंभ में शिखा स्वयं को संगीता के सामने बौना महसूस कर रही थी ।दर्द के समंदर को पीकर वह कितनी बार पारे की तरह बिखरी और जुड़ी थी, वह मार्गदर्शन दे तो सकती थी पर ले नहीं सकती थी क्योंकि वह बड़े घर की बहू थी
-----------------

Monday, 19 June 2017
लघु कथाएं
सौंधी खुश्बू
ओ,फ्,,,,,क्या इन बिल्डरों को उनकी व्यवस्था नहीं करना चाहिए ।
मीना गोदरे ,अवनि
Subscribe to:
Posts (Atom)